अमरोहा

अमरोहा में पशु व्यापारी के घर लूट

6 बदमाशों ने हथियार से किया हमला, एक लाख और गहने लूटे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में बुधवार रात पशु व्यापारी के घर लूट हुई। रात 10:30 बजे छह नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर पशु व्यापारी नसीम के घर में घुस गए। नसीम ने हाल ही में दो भैंसें बेची थीं। बदमाशों ने उनसे एक लाख रुपये छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से नसीम के गले पर वार किया। बदमाशों ने नसीम के बेटे अमन की गर्दन पर पैर रखकर दो सोने की अंगूठियां लूट लीं। पिता को बचाने आई बेटी सोफिया के साथ बदमाशों ने मारपीट की। वारदात के समय नसीम की पत्नी रुखसाना मायके गई हुई थीं। घर पर उनकी बेटियां सोफिया, साजिया और बेटे अमन व अनस सो रहे थे।पशु व्यापारी का घर गांव के बाहरी छोर पर जंगल की तरफ स्थित है। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नसीम को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष कुमरेश त्यागी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button