गोड्डा
लगातार बारिश से गोड्डा रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी हुईं धाराशाई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : जिला में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने आम जनजीवन को काफी प्रभावित किया है। शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन परिसर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रेलवे स्टेशन के बाहरी हिस्से की चहारदीवारी बारिश की वजह से अचानक डह गई। बताया जा रहा है की दीवार कुछ 7 वर्ष पुराना था
सात वर्ष पुरानी हो गई थी स्टेशन की चहारदीवारी
लगातार हो रही बारिश के कारण उसकी नींव कमजोर हो गई थी। इस चहारदीवारी के पीछे खेत और उसमें भी बारिश के कारण पानी भर गया है जिस कारण यह दीवार ढग गई बुधवार सुबह 7:00 बजे अचानक देखते ही देखते दीवार भर भरा कर गिर गई। गनीमत यह रही कि उसे वक्त दीवार के पास कोई व्यक्ति या वहां नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से दीवार में दरारें दिख रही थी। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब जब बारिश ने जोर पकड़ा तो दीवार कमजोर होकर गिर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया इस घटना ने गोड्डा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता पर एक बार सवाल खड़े कर दिए हैं आम लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन इससे सबक लोग और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए ठोस कदम उठाएगा।



