
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी । उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम व ऐस्ट्रो टर्फ मैदान पर आज अखिल भारतीय महिला प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद अनुराग शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एमएलसी रामतीर्थ सिंघल, मंडला आयुक्त विमल कुमार दुबे रहे ।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को दो लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पचास हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी ।
इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, संजीव सरावगी, सुषमा कुमारी , अखिलेश मिश्रा, दीपक सारस्वत, विकास वैद्य आदि उपस्थित है ।




