मेरठ

नगर पंचायत परीक्षितगढ़ उपचुनाव 11 अगस्त को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मेरठ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने नगर पंचायत परीक्षितगढ़ के वार्ड संख्या-01 (होलीवाला) के महिला आरक्षित सदस्य पद हेतु उपचुनाव की घोषणा की है। चुनाव प्रक्रिया 19 जुलाई से नामांकन पत्रों की प्राप्ति के साथ शुरू होगी और मतदान 11 अगस्त 2025 को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 13 अगस्त को होगी। नामांकन, जांच, नाम वापसी, प्रतीक आवंटन समेत सभी कार्यवाहियां मवाना तहसील में होंगी। यह उपचुनाव नगर पालिका निर्वाचन नियमावली-2010 के अंतर्गत संपन्न कराया जाएगा। चुनावी कार्यक्रम की जानकारी संबंधित कार्यालयों व सूचना पटों पर प्रदर्शित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button