गोड्डा
पौधरोपण एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की सुरक्षा है : अमित कुमार
दामिन +2 हाई स्कूल राजाभीठा में “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
महगामा प्रतिनिधि (गोड्डा) : गोड्डा वन प्रमंडल के बैनर तले मिशन लाइफ के अंतर्गत आज दामिन +2 हाई स्कूल, राजाभीठा में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विशेष कार्यक्रम “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 10 फलदार पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया।कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से प्रभारी वनपाल अमित कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण की महत्ता बताते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारे भविष्य की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण कदम है।विद्यालय के प्राचार्य गणेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक उत्तम कुमार ने छात्रों को पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हर एक पौधे को अपनी माँ के नाम समर्पित करते हुए उसकी सुरक्षा व संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव के माध्यम से जागरूकता को और भी प्रभावशाली बनाती है। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों भी मौजूद थे।



