गोड्डा
स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी एवं अभियोजन सेल से संबंधित हुई समीक्षा बैठक
उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों के निष्पादन में तेजी- डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी एवं अभियोजन सेल से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा झारखंड उच्च न्यायालय रांची से संबंधित कार्यालयवार लंबित वादों के विभिन्न एजेण्डाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए। साथ ही जिला अंतर्गत विक्टिम कंपनसेशन से संबंधित पीड़ितों को मुआवजा भुगतान, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा/ महागामा एवं सभी अंचलाधिकारी गोड्डा जिला अंतर्गत न्यायालय में लंबित राजस्व/ ई -कोर्ट के मामले की समीक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी के लंबित मामले, विभिन्न विभागों में माननीय झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के वादों की समीक्षा एवं तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु जीपी एवं एजीपी के पास लंबित वादों की समीक्षा उपायुक्त के द्वारा की गई। विभिन्न विभागों के कुल 97 मामलों पर विचार विमर्श कर उनका अनुपालन प्रतिवेदन यथाशीघ्र संबंधित विभाग को भेजने के निर्देश दिए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी, बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।



