गोड्डा
ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित ग्रामीण परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हनवारा : महागामा प्रखंड क्षेत्र के विश्वासखानी के मंडल टोला में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणो ने बताया कि इस टोले में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय बिजली मिस्त्री ने जांच की उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर का चैंजर खराब हो गया है जिसके कारण बिजली नहीं जल रही है ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभाग में शिकायत की गयी है पर उक्त ट्रांसफार्मर को बदलने या ठीक करने की कोई पहल नहीं पाई है बताते चलें कि इस ट्रांसफार्मर से लगभग 40 से 60 घरों मे बिजली जलती थी लेकिन खराब होने से सभी लोग अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं बिजली आपूर्ति बंद रहने से ग्रामीणों को मोबाइल आदि चार्ज कराने में काफी परेशानी हो रही है साथ ही रौशनी के लिए लालटेन आदि के भरोसे रहना पड़ रहा है. ग्रामीण प्रकाश मंडल श्याम मंडल वशिष्ठ मंडल नवीन साह विनोद साह मुरारी साह छोटू पासवान रंजीत पासवान आदि ग्रामीणों ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था लेकिन 15 दिन चलने के बाद ट्रांसफार्मर खराब हो गया है खराब होने से एक महीने से खराब है हम लोग अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है ट्रांसफार्मर खराब होने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है बरसात का मौसम है ऐसे में विशेले जीव जंतु का हमेशा डर बना रहता है कई बार हम लोगों ने संबंधित विभाग को सूचना दिए हैं पर ट्रांसफार्मर ठीक करने के संबंध में कोई पहल होते नहीं दिख रहा है



