गोड्डा
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : जिला समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में एमडीए आईडीए फाइलेरिया कार्यक्रम से संबंधित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की गई आज के इस बैठक में भी बी कंसलटेंट हेमंत जी द्वारा पीपीटी के माध्यम से फाइलेरिया बीमारी से संबंधित पूर्ण जानकारी दी गई पिछले कार्यक्रम का आद्धतन देते हुए कार्यक्रम में जो दिक्कतें हुई थी उसका भी पीपीटी के माध्यम से जानकारी साझा किया गया। बैठक में सिविल सर्जन, उप विकास आयुक्त पंचायती राज पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सभी प्रखंड से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जेएसएलपीएस डीपीएम पिरामल फाऊंडेशन से जिला लीड प्रोग्राम लीड कंसलटेंट एवं अन्य पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया की कार्यक्रम को बेहतर करने के लिए सभी विभाग अपने-अपने स्तर से इस कार्यक्रम की जानकारी सभी को देंगे। सभी स्मार्ट क्लास विद्यालयों एवं जन सूचना के माध्यम से इस फाइलेरिया कार्यक्रम पर बनी लघु फिल्म को भी सभी को साझा किया जाए ताकि सभी जागरूक हो सके



