गोड्डा

जिला शिक्षा स्थापना समिति की हुई समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की  बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों के स्थानांतरण, टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर स्थानांतरण हेतु प्राप्त आवेदन का सत्यापन के उपरांत जिला शिक्षा स्थापना समिति से अनुमोदन के प्रस्ताव सहित अन्य मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समिति द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के 92 आवेदनों में से 15 आवेदनों पर अंतर जिला स्थानांतरण हेतु सहमति बनी तथा शेष आवेदनों पर पुनर्विचार का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार कक्षा 9 से कक्षा 12 तक 17 आवेदनों में से 7 स्वीकृत एवंं 10 अस्वीकृत किए गए। मौके पर उपविकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, जिला कल्याण पदाधिकारी श्रवण राम, जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार सहित कार्यालय कर्मीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button