अमरोहा

अमरोहा में ड्रोन से चोरी की अफवाहें

एसपी ने वीडियो जारी कर कहा- झूठी खबरों पर ध्यान न दें, फॉरवर्ड न करें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एसपी अमित कुमार आनंद ने जिले में ड्रोन से चोरी की घटनाओं को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर स्पष्ट किया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। एसपी ने बताया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर लोगों को परेशान करने के लिए ड्रोन के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में पकड़े गए संदिग्ध लोग चोर नहीं थे। एसपी ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की अफवाहों को आगे न फैलाएं। उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे तो 112 या निकटतम थाने को तुरंत सूचित करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button