सिंगरौली

प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, टावर में लटके मिले दोनों के शव

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के खेखड़ा ग्राम में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। गांव के केवट परिवार के दो मासूम बच्चों विनोद केवट और मधु केवट ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और परिजन भी इस हादसे से बेहद सदमे में हैं। मिली जानकारी में बताया जाता है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था। गांव में घटना के बाद से शोक का माहौल है। दोनों बच्चों की उम्र और घटना के पीछे की वजहों को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। बरगवां थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button