सिंगरौली
“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत भुईमाड़ पुलिस ने करैल मे किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सीधी, सिंगरौली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रेरणा से चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भुईमाड़ थाना पुलिस ने करैल मे आम जनमानस को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। भुईमाड़ थाना प्रभारी डी. डी. सिंह ने बताया कि नशा व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति को नष्ट कर देता है और धीरे-धीरे उसके जीवन, स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी समाप्त कर देता है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के युवाओं को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने नशा मुक्त समाज निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया।



