
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो के पुलिस कप्तान बोकारो के अपराधियों में पुलिस का खौफ – डर और बोकारो वासियों को हिम्मत देने आज खुद सड़क पर निकले बोकारो के एसपी हरविंदर सिंह। बोकारो स्टील सिटी के विभिन्न सड़कों पर पैदल मार्च किया बोकारो पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने अपने कप्तान के नेतृत्व में। जिला पुलिस बल के कप्तान ने कहा कि यह मार्च हर तरह के अपराधियों के लिए संदेश है। साथ ही बोकारो के लोगों को भी हम इस मार्च के माध्यम से कहना चाह रहे हैं कि बोकारो पुलिस ” आपके साथ है- आपके पास है।



