खैरथल
थाने की छत से गिरने पर कांस्टेबल की मौत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : जिले के किशनगढ़बास थाना परिसर में शनिवार सुबह 11:30 बजे कॉन्स्टेबल थाने की छत से गिर गए। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया-वीरेंद्र यादव थाने की तीसरी मंजिल से गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अलवर मे एक अस्पताल में वीरेंद्र सिंह यादव कांस्टेबल की थाने की छत से गिरने से आई चोटों के कारण मृत्यु हो गई है. जिसका अंतिम संस्का सांयकाल उसके पैतृक गांव इसरोदा में किया घटना की जानकारी मिलते ही जिले के पुलिस अधिकारी किशनगढ़ बास पहुचे हालात सिरियस होने के कारण अलवर रैफर किया गया जहां इलाज के दौरान कांस्टेबल की मृत्यु हुई
