अमेठी

सर्प दंश से किसान की मौत

धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत  विशंभरपुर मजरे बरियापुर गांव में धान की रोपाई करते समय एक किसान को सांप  ने डस लिया। प्रेम कुमार हरिजन (28)  खेत में काम कर रहा था। उसी समय विषैले सांप ने डस लिया परिजनों ने  प्रेम कुमार को अमेठी सीएचसी ले गए। उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों उन्हें जिला अस्पताल भेजा दिया। बाद में उन्हें रायबरेली स्थित एम्स रेफर किया गया। वहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। प्रेम कुमार के परिवार में दो छोटे बेटे हैं। बड़े बेटे दिव्यांश की उम्र 8 वर्ष है। छोटे बेटे प्रज्ञांश 7 वर्ष के हैं। पिता की असामयिक मृत्यु से परिवार स्तब्ध है। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button