अमेठी
जागो फाउंडेशन अब अमेठी में करेगा लोगों की मदद
सेवा ही संकल्प है – जागो फाउंडेशन सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा – ऋचा शुक्ला
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिले के एक निजी रेस्टोरेन्ट में लखनऊ के जागो फाउंडेशन ने मीडिया से बात कर अपने एनजीओ के बारे में जानकारी दिया। जागो फाउंडेशन की अध्यक्ष ऋचा शुक्ला ने बताया कि “जागो फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि संवेदना, सेवा और समर्पण की जीती-जागती पहचान है। एनजीओ का उद्देश्य है कि कोई बच्चा भूखा न सोए, कोई वृद्ध बेसहारा न रहे, और कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न हो। हमारी आत्मा वहीं तृप्त होती है, जहां समाज को राहत और दिशा दोनों मिलती है। जागो फाउंडेशन ने पिछले साल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, खाद्यान्न वितरण, छात्रवृत्ति योजनाएं, महिला सशक्तिकरण कार्यशालाएं और आपदा राहत सेवाएं जैसे कार्यों को ज़मीनी स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न किया है। संस्था अब अमेठी के ग्रामीण अंचलों में स्थायी सामाजिक सहायता केंद्रों की स्थापना की दिशा में सक्रियता से कार्य कर रही है। जागो के संरक्षक समाजसेवी वृजेश सिंह ने बताया कि अब इस के माध्यम से अमेठी के “शिक्षा सबके लिए” अभियान के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेस की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य है अधिका योजना के तहत हर महीने दो निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। “युवा स्वावलंबन योजना” के अंतर्गत कौशल विकास केंद्र खोले जाएंगे ताकि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिल सके।

