कांवड़ियों के रंग… खाकी के संग…
हापुड़ में डीजे की धुन पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा करते दिखे सी ओ वरुण मिश्रा ...

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जबकि कांवरियों के साथ नाचते दिखे थाना प्रभारी नीरज और पुलिसकर्मी ….
हापुड : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कांवड़ के रंग खाकी के संग देखने को मिल रहे हैं । यहां हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर से जल लेकर आ रहे कांवड़ियों की सेवा में हापुड़ पुलिस तत्पर है । सीओ वरुण मिश्रा जहां शिवभक्तों के ऊपर फूल बरसा रहे हैं, तो वहीं गढ़ थाना प्रभारी नीरज कुमार कांवड़ियों के पैरों की मालिश करते नज़र आ रहे हैं । बाकी अन्य पुलिसकर्मी भी दर्दनिवारक स्प्रै लगाकर कांवड़ियों के साथ डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा रहा है कि सीओ गढ़मुक्तेश्वर वरूण मिश्रा कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के ऊपर जमकर फूलों की वर्षा कर रहे हैं । तो वहीं, गढ़मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष नीरज कुमार भोले के भक्तों की सेवा कर रहे हैं । उनके पैरों की मालिश कर उन्हें राहत दे रहे हैं । इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों के पैरों में दर्दनिवारक स्प्रै लगाकर उन्हें राहत के साथ-साथ डीजे की धुन पर उनके साथ डांस कर उनके जोश को बढ़ा रहे हैं ।


