अमेठी
गुमशुदा बच्ची हुई बरामद, परिजनों की लौटी मुस्कान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी जायस। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायब हुई बच्ची को पुलिस 5 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर परिजनों की मुस्कान लौटाई।
बुधवार को राम संजीवन पुत्र जगन्नाथ निवासी कंचाना कोतवाली क्षेत्र जायस में लिखित तहरीर दी थी। कि मेरी 7 वर्षीय पुत्री घर से जगदीशपुर रोड पर स्थित मेरी दुकान पर मुझे बुलाने के लिए गई थी। लेकिन वह दुकान नहीं पहुंची थी। थाना प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा के मिलने के लिए एक पुलिस की टीम गठित कर हर संभव स्थान पर तलाश कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसी तलाश के क्रम में थाना गौरीगंज पुलिस द्वारा बताया गया कि PRV के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई है कि एक बालिका बरना टीकर के पास सड़क किनारे गुमशुदा टहल रही है। जिसे थाने पर सकुशल लाया गया है। उक्त सूचना पर थाना जायस पुलिस द्वारा थाना गौरीगंज पर पहुंच कर बालिका की पहचान कराने के बाद सकुशल बरामद किया गया तथा वहां से थाना जायस लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहां मौजूद मां-बाप ने अपने पुत्री को देख आंखें भर आई और अमेठी पुलिस को तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।

