गोड्डा
महिला कॉलेज ने किया एनईपी कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज के सेमिनार हॉल में शनिवार को एनईपी 2020 पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ० सुमनलता की अध्यक्षता तथा अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ० ब्रजेश कुमार चौधरी के संचालन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान में एनईपी 2020 में हुए परिवर्तन के साथ- साथ नई शिक्षा नीति की मुकम्मल जानकारी देना था। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं में डॉ० साबरा तबस्सुम, डॉ० नूतन झा, डॉ० सुधि वत्स, विभा सिंह, डॉ० सीमा परवीन, डॉ० विपिन बिहारी सिंह, मनोज कुमार शर्मा, बिंदु कुमारी, नीलम कुमारी, मो० सारिक हसन खान, डॉ० कौशल किशोर चौधरी, सुहागिनी मरांडी, पूनम झा एवं मो० अलीमुद्दीन अंसारी के अलावा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों में रंजना कुमारी, निलेश यादव, मनोरमा कुमारी, किरण कुमारी, निरंजन दास, प्रज्ञा, मनीष कुमार सिंह एवं संजय तिवारी उपस्थित थे।



