गोड्डा

मधु श्रावणी के पांचवें दिवस की पूजा संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा/महागामा : प्रखंड अंतर्गत ग्राम सरभंगा में सहायक शिक्षिका मुन्नी देवी पति राजेंद्र कृष्ण ठाकुर पैक्स लैंप्स संघ जिला अध्यक्ष की सुपुत्री एवं शिवपुरी गोड्डा निवासी रेखा देवी पति बनमली झा अधिवक्ता की छोटी बहू निशा रानी मधुश्रावणी व्रत का पांचवा दिन विधि विधान के साथ पूजन संपन्न की पूजन के दौरान कथा वाचिका दादी मां गिरिजा देवी ने पांचवें दिन के कथा में महादेव के परिवार का कथा विस्तार से नव विवाहित को सुनाया मधुश्रावणी में प्रतिदिन भिन्न-भिन्न पौराणिक पावनिक एवं दंतकथा के अलावे लौकिक कथा भी सुनाया जाता है मंगल गीत के साथ पूजन का शुभ आरंभ होता है। मंगल गीत में समाज एवं संबंधियों के महिलाओं के द्वारा करतल ध्वनि, डमरु, शंख की मधुर वाद्य से शोभा को बढ़ाया जाता है, मुख्य रूप से मंगल गीत गायिका नव विवाहित कि नानी मधुमाला देवी, छोटी नानी अनीता पाठक, सेवानिवृत्ति शिक्षिका सिंधु मिश्रा, पूजा देवी, कनकलता देवी, रूबी देवी, मीना देवी के अलावे दर्जनों समाज की महिलाएं मंगल गान एवं गीत में सहयोग देती है। अंत में कथा वाचिका के द्वारा विणि (पुरैनी के पत्ता झिलमिल लता, तही चढ़ी बैसली विषहरी माता। हाथ सुपारी खोइंछा पान, बिषहरी करती शुभ कल्याण।) सुना कर आरती करके संपन्न किया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button