बाराबंकी
हाई टेंशन विधुत लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री बुरी तरह झूलसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी। मसौली मकानों के ऊपर से गुजरी हाईटेशन विद्युत लाइन थोड़ी सी लापरवाही जान के लिए घातक बन रही है रविवार की सुबह कस्बा मसौली के मोहल्ला डाकखाना तकिया के निकट भवन निर्माण के दौरान एक राजमिस्त्री विद्युत लाइन की चपेट मे आने से बुरी तरह झूलस गया जिसे सीएचसी बड़ागांव मे भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किया गया है । बताते चले कि कस्बा मसौली के अंतर्गत डाकखाना तकिया के निकट कस्बा मसौली निवासी सम्मू अपने दो मंजिला मकान पर निर्माण कार्य करा रहा था राजमिस्त्री के रूप मे कार्य कस्बा मसौली के मोहल्ला कसाईटोला निवासी 55 वर्षीय मुमताज़ कार्य कर रहा था मकान के ऊपर से गुजरी 33 हजार हाईटेशन लाइन मे अचानक चपेट मे आ जाने से मुमताज़ बुरी तरह झूलस गया जिसे आनन फानन मे सीएचसी बड़ागांव ले जाया गया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन हालत नाजुक होने पर सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है ।



