अमरोहा

अमरोहा में हनुमान मंदिर से दान पत्र चोरी का आरोपी गिरफ्तार

300 सीसीटीवी कैमरो की पुलिस ने की जांच फरारा आरोपी की तलाश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : देहात पुलिस ने हनुमान मंदिर से दान पत्र चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है l 16 जुलाई की रात को इमली वाली मंडिया स्थित हनुमान मंदिर से दान पत्र चोरी हुआ था l पुलिस ने मनोज पुत्र तेजराम निवासी ग्राम फरीदपुर थाना रजबपुर को गिरफ्तार किया है l उसका साथी सत्येंद्र पुत्र भूरे मुंशी निवासी रामपुरा थाना छजलेट अभी फरार है l पुलिस ने आरोपी से 2000रुपए की नगदी, चोरी किया गया दान पत्र और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है l जांच में पता चला कि चोर मंदिर की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे थे मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया था l पुलिस ने घटना की जांच के लिए आसपास के करीब 300 सीसी टीवी कैमरो की फुटेज खंगाली l इसी दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक संधिग्ध बाइक का पता चला l पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है l उसने बताया कि दानपत्र से निकली गई नगदी दोनों ने आपस में बांट ली थी l पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button