खैरथल

मुफ्त तीर्थ -यात्रा के आवेदन शुरू

56हजार बुजुर्गों को रेल एवं हवाई यात्रा करायेगी

 भजनलाल सरकार: अंतिम तिथि 10 अगस्त 
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा/जयपुर:  राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के तहत 56 हजार बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने का ऐलान किया गया है. इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो रहे हैं. इस बार यात्रा में धार्मिक स्थलों के साथ-साथ वाघा बॉर्डर जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थान भी शामिल किए गए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस योजना को और व्यापक बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार  इस बार 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को आरामदायक एसी ट्रेनों से और 6 हजार को हवाई मार्ग से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी. पहले यह संख्या केवल 35 हजार थी. अब ज्यादा बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे. आवेदन की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2025 है. इस बार यात्रा को खास बनाने के लिए 11 विशेष कोच तैयार किए गए हैं, जो राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखाएंगे. ये कोच न केवल आरामदायक होंगे, बल्कि बुजुर्गों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से भी जोड़ेंगे. सभी ट्रेनें ढेहर के बालाजी स्टेशन से रवाना होंगी. धार्मिक स्थलों के साथ वाघा बॉर्डर जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्थान शामिल किए गए हैं. यह कदम बुजुर्गों में राष्ट्रभक्ति और ऐतिहासिक समझ को बढ़ाने के लिए उठाया गया है. पहले यह योजना केवल मंदिरों तक सीमित थी, लेकिन अब यह तीर्थ और देशभक्ति का अनोखा मेल है.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button