
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम महापौर ने हवा हवाई वादे किए थे गौशाला के लिए मगर देखा जाए तो गौशाला में एक भी मवेशी नही है वहीं वार्ड में रहने वाले लोगो ने बताया की नगर निगम द्वारा कोई ठोस कदम ना उठाने के कारण यह देखने के लिए मिल रहा है जो आवारा मवेशियों के लिए गौशाला बनाई गई है उसकी क्षमता कम है आज भूसा तो देखने के लिए मिल रहा है मगर मवेशी पशु नजर नही आ रहे है गौशाला के अंदर ना तो महापौर ध्यान दे रही है ना ही नगर निगम के अधिकारी और ना ही वार्ड के पार्षद ध्यान दे रहे हैं वार्ड की जनता परेशान है फसलों का काफी नुकशान हो रहा है आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं सड़कों पर बैठे आवारा मवेशी किसी ना किसी दुर्घटना के शिकार हो रहे है मुख्य मंत्री ने भी गौशालाओं के रख रखाव के लिए आदेश जारी किया था मगर इस ओर संबंधित विभाग का ध्यान नही जा रहा है। आप को बता दे देवरा में जो गौशाला बनाई गई है उसकी क्षमता कम है रख रखाव का अभाव है ना तो टीनसेट बनाए गए है सुरक्षा की दृष्टी से वाउंडी बाल नही है आए दिन आवारा कुत्तो सिगटो के द्वारा गौ माताओ को नोचनोच कर खा लिया जाता है पूरे शहर के गलियों में वार्डो में सड़कों पर आवारा मवेशी बैठे नजर आएगे मगर इन्हे सड़क से हटाने और उन्हे सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था नगर निगम के द्वारा नही कि जा रही है जिससे वार्डवासी काफी परेशान है। वार्ड के लोगो से जब यह जानकारी पूंछी गई की वार्ड के पार्षद महापौर क्या कभी आते है तो बताया की कभी नही आते है यहाँ तक दाह संस्कार के लिए वार्ड में घाटो की समुचित व्यवस्था नही है ना तो हेडपंप है ना ही टीनसेट वगेरह का निर्माण कराया गया है तेज धूप तेज वारीस की वजह से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है कई वार वार्ड 29 के पार्षद और महापौर को भी इस संबंध में जानकारी देकर अवगत कराया गया मगर अभी तक कोई भी जवाबदार व्यक्ति नही आया चुनाव के समय जनता ने अच्छे मतो से इन्हे जीत हासिल कराई थी की वार्ड की जनता को हो रही समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और समस्या का निराकरण कराया जाएगा मगर कोई कार्य सही ढंग से नही किया जा रहा है वार्ड वासियों ने बताया की यदि समय रहते ध्यान नही दिया गया तो नगर निगम और कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।



