पाकुड़
जिला शिक्षा स्थापना समिति की हुई बैठक
District Education Establishment Committee meeting held

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंतरजिला स्थानांतरण हेतु प्राप्त करीब आवेदन 106 पर निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य महत्वपूर्ण न्यायालीय मामलों तथा वैसे 2 विद्यालय जहां शिक्षकों की घोर कमी है, वहां शिक्षक का प्रतिनियोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार उपस्थित रहे।



