अमरोहा
ढवारसी बिजली घर पर किसानों का धरना जेई की स्थाई नियुक्ति समेत कई मांगे एक्सईएन के आश्वासन पर खत्म किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : ढबारसी से बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन और किसानों ने धरना प्रदर्शन किया l किसानों की प्रमुख मांग थी कि बिजली घर पर जैई की स्थाई नियुक्ति की जाए l किसानों ने मांग की कि सभी ग्रामीण फीडर को अलग-अलग मशीन से चलाया जाए l साथ ही सुनवारी के पीटीडब्लू को अलग किया जाए l उन्होंने चंदनकोटा 33/11 प्रस्तावित बिजली घर को 25/26 के बिजनेस प्लान में फंड स्वीकृत करने की मांग की l किसानों ने 33 हजार की चचौरा से आने वाली लाइन को सीधा बनवाने की मांग रखी l उन्होंने कहा कि ग्रामीण फीडर की लाइन सूर्यास्त के बाद बंद न की जाए l सिंचाई के लिए प्रतिदिन 10 घंटे विद्युत आपूर्ति की मांग भी की गई l
एक्सईएन राजेश प्रसाद और एसडीओ राजेंद्र प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर किसानों को आश्वासन दिया l इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया l धरने में पुरुषोत्तम गिरी, देवेंद्र, धर्मेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, संदीप कुमार, सत्येंद्र सिंह, परविंदर सिंह, प्रशांत कुमार, और बंटी सिंह समेत कई बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे l



