बरेली

हवन कर मनाया गुडलाइफ हास्पिटल का आठवां स्थापना दिवस

दो दिवसीय जांच कैंप में की गई मरीजों की निशुल्क जांचें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेलीः  एसआरएमएस गुडलाइफ हास्पिटल ने अपना आठवां स्थापना दिवस मनाया। एसआरएमएस ट्रस्ट के संस्थापक व चेयरमैन देव मूर्ति जी, आदित्य मूर्ति जी, ट्रस्टी आशा मूर्ति जी और गुडलाइफ हास्पिटल की डायरेक्टर ऋचा मूर्ति जी ने स्टाफ के साथ विधि विधान से हवन किया और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। डायरेक्टर ऋचा मूर्ति जी ने कहा कि एसआरएमएस ट्रस्ट चेयरमैन देव मूर्ति जी ने होम अवे फ्राम होम कांसेप्ट से 19 जुलाई वर्ष 2018 में गुडलाइफ हास्पिटल स्थापित किया। हाईजीन और नर्सिंग केयर में अलग पहचान बनाने के साथ डाक्टर और स्टाफ की मेहनत के चलते यहां सात वर्ष में  3 लाख से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे।  स्थापना दिवस के अवसर पर गुडलाइफ हास्पिटल में दो दिवसीय निशुल्क जांच कैंप भी आयोजित किया गया। जिसमें वाइरल मार्कर, यूरोफ्लोमैट्री, सीरम पीएसए, बीएमडी, सीरम क्रिएटिनिन जैसी जांचें निशुल्क की गईं।
स्थापना दिवस पर एसआरएमएस ट्रस्ट के सलाहकार सुभाष मेहरा, एसआरएमएस मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल एयरमार्शल (डा.) एमएस बुटोला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा.आरपी सिंह, डा.एमके मेहरोत्रा, डा.पियूष कुमार, डा.अमरेश  स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button