पाकुड़

मंडलकारा पाकुड़ में लगा जेल अदालत सह- मेडिकल कैंप

Jail court cum medical camp organized in Mandalkara Pakur

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास की उपस्थिति में आज पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी गई। बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों बीपी, शुगर,समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई।मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी ,मेडिकल टीम उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button