अमरोहा

धर्म-सौहार्द की तस्वीर: मुस्लिम लोगों ने किया कांवड़ियों का जोरदार स्वागत, बरसाए फूल.. बांटे फल, देखें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बछरायूं कस्बे में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का मुस्लिम समाज ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। हाफिज रोड चौराहे पर कांवड़ियों को फल और पानी भी वितरित किए गए।अमरोहा जिले के बछरायूं कस्बे में में गंगा जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों का अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। हाफिज रोड चौराहे के पास मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें पानी की बोतलें व फल वितरित किए।इस आयोजन का नेतृत्व भाजपा नेता शेख चिरागुद्दीन ने किया। शेख चिरागुद्दीन ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है। सभी धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और प्रेम की भावना और मजबूत होती है।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सहित मोहम्मद शानू, मोहम्मद हफीज, अब्दुल रहमान, मोहम्मद शारिक, फैजान, शमीम अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button