गोड्डा
बंदियों के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था : एलएडीसी
- मंडल कारा परिसर में जेल अदालत सह विधिक शिविर का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह पीडीजे रमेश कुमार व सचिव दीपक कुमार के निर्देेश पर रविवार को मंडल कारा परिसर में जेल अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान लीगल एड डिफेंस काउंसिल की टीम ने बंदियों को कानूनी जानकारी दी गई। एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय ने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त है। सभी को न्याय पाने का बराबर संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। सभी को न्याय सुलभ कराने के उद्देश्य से पूरे देश में विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है। इसके तहत समाज के अभिवंचित वर्गों, महिलाओं, बंदियों को मुफ्त विधिक सेवा मुहैया कराया जा रहा है।आपको पैरवी के लिए अधिवक्ता मुहैया कराया जायेगा। विधिक सहायता से संबंधित मामले की सुनवाई को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल एड डिफेंस काउंसिल का गठन किया गया है। ऐसे में विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जेल प्रशासन के माध्यम से आवेदन देने की जरुरत है। जिन बंदियों ने विधिक सहायता के लिए आवेदन दिया है। उनका कार्य प्रगति पर है। इनमें से कई बंदियों काे बेल मिल चुका है। इस दिशा में आवश्यक पहल करने की जरुरत है। जानकारी देने वाले एलएडीसी में अजीत कुमार, रीतेश कुमार सिंह,लीली कुमारी, आयुष राज आदि शामिल थे।




