अमरोहा
अमरोहा में बाइक की टक्कर से दो लोग घायल गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त
और दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हसनपुर में रविवार की देर शाम गजरौला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हुआ l बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहा शिव भक्त की बाइक से दूसरी बाइक की टक्कर हो गई l हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए l घायल से शिवभक्त की पहचान जनपद संभल के गांव सैदपुर मूंगा निवासी प्रीत पिता नरदेव सिंह के रूप में हुई l वह अपने साथियों के साथ गंगा धाम बृजघाट से जल लेकर लौट रहा था l गांव दीपपुर गेट के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई l दूसरा घायल बाइक सवार सिहाली जागीर का रहने वाला जुनैद पिता खालिद है सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची l दोनों घायलों को पहले नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया l हालत गंभीर होने के कारण दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया l क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है l पुलिस मामले की जांच कर रही है l



