
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है l पत्नी के घर छोड़कर जाने से परेशान 35 वर्षीय मजदूर ने गंगा नदी में छलांग लगा दी l घटना के बाद से एनडीआरएफ कि टीम युवक की तलाश में जुटी है l संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव गांव परतापुर निवासी राजू 20 वर्षों से अमरोहा में अपने नाना के गावं गंगानगर में मैं रहा था l राजू की पत्नी 15 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी l इसके बाद से वह मानसिक तनाव में था l 11 दिन पहले जयतौली के सप्ताहिक बाजार से लौटते समय एक गाय की टक्कर से वह घायल भी हो गया था l
रविवार की दोपहर राजू गंगा नदी के तट पहुंचा l उसने कपड़े उतारे और नदी में कूद गया l पास में फस चरा रहे चेतराम ने उसे डूबता देखा l चेतराम के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे l स्थानीय गोताखोरो को बुलाया गया l
सूचना मिलते ही एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी और क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत मौके पर पहुंचे l रात में एनडीआरएफ की टीम बुलाया गया l दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी है लेकिन राजू का कोई सुराग नहीं मिला है l
राजू मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था l उसके चार बच्चे हैं l पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत के अनुसार हादसे के बाद से राजू का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था l वह नहाने के बहाने नदी में गया और गहरे पानी में डूब गया l



