अमरोहा

अमरोहा एसिडेंट: आरक्षित लेन में कांवड़ियों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। अमरोहा में रविवार रात हाईवे पर डिडौली थाना क्षेत्र में कांवडियों के लिए आरक्षित लेन पर बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक कांवड़िए की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मुरादाबाद जिले थाना मूंढापांडे क्षेत्र के लाला टीकर निवासी संजय सिंह का 17 वर्षीय बेटा हिमांशु व रामपुर क्षेत्र के थाना पटवई क्षेत्र के भय्यानगला गांव निवासी साथी आकाश पुत्र मुनेश डाक कांवड़ लेने जा रहे थे। वहीं सम्भल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के हरथला गांव निवासी कमल सिंह का बेटा विपिन कुमार भी अपने साथी शनि कुमार के साथ ब्रजघाट से जल लेकर लौट रहे थे।
आरक्षित लेन में दोनों बाइकों की टक्कर
डिडौली में केकांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन पर दोनों की बाइक टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हिमांशु की हालत नाजुक होने पर मुरादाबाद रेफर किया गया था। जहां हिमांशु की मौत हो गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button