पाकुड़
डीसी ने समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह- कृषक पाठशाला का लिया जायजा
DC took stock of the Integrated Birsa Village Development Scheme cum Krishak Pathshala

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार ने सोमवार को प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा स्थित चितलो फार्म में संचालित समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना सह कृषक पाठशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अब तक किए गए कार्यों का सत्यापन किया और कार्य में और गति लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने तथा समयबद्ध कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री केसी दास तथा कृषक पाठशाला के समस्त कर्मी उपस्थित थे।



