गुना

युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 23 जुलाई 2025 को गुना में

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

गुना : सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के समन्वय व सफल आयोजन के लिए कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार सम्बंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं ।इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया कि सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग,उच्च शिक्षा विभाग तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,के समन्वय से जिला स्तर पर दिनांक 23 जुलाई 2025 को जिला पंचायत विश्राम गृह गुना में प्रातः 11:00 बजे से जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक ही मंच पऱ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है ।
इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनिया टीम प्लस एच आर सर्विसेज प्रा. लि. फरीदाबाद (हरियाणा), एनसी सप्लाई प्रा. लि गुरुग्राम( हरियाणा),अरविन्द लिमिटेड. अहमदाबाद(गुजरात),रक्सा सिक्योरिटी सर्विसेज लि. गुरुग्राम (हरियाणा), गोल्डन फार्मर आर्गेनिक प्रा.लि., सागर,शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेडभोपाल (मप्र),वाय एस एच आर सलूशन्स (एमआरएफटायर्स) उदयपुर, स्किल्स विज़न आर्गेनाइजेशन, पीथमपुर(धार), चैक मेट सिक्योरिटी सर्विस अहमदाबाद, सहित अनेक कम्‍पनियां शामिल होगी। जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8वी/10वी/12 वी /स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 बर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते
पत्रकार कमल सिंह लोधा गुना से
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button