गोड्डा
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण
कहा - मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा हो उपलब्ध

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी के द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा मरीजों से मिलकर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर उन्होने आईसीयू वार्ड, शिशु वार्ड, सर्जरी वार्ड, स्त्री एवं प्रसूती रोग वार्ड सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद सदर अस्पताल उपाधीक्षक सदर अस्पताल गोड्डा, डॉ० तारा शंकर झा एवं हॉस्पिटल मैनेजर मोनाली राय को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा सभी वार्डो, शौचालय आदि में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था करने, वार्ड में मरीजों को ससमय दवा उपलब्ध कराने, अस्पताल रजिस्टर को अपडेट रखने का निदेश दिया गया।

वहीं वार्ड निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, नियमित साफ-सफाई, नियमित अंतराल पर बेडसीट बदलने, डॉक्टर की विजिट के संबंध में पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बेहतर किए जाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल का निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग और कैसे हो इसे सुनिश्चित कराया जाएगा। मौके पर सदर अस्पताल के चिकित्सक एवंं कर्मीगण मौजूद रहे।



