अमेठी
बजट की कमी से लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं में कटौती, बरसात बाद 78सडकों पर शुरू होगा काम
31पुलों के निर्माण/विशेष मरम्मत के लिए 62 करोड़ रुपए की जरूरत

लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में तेजी से चल रहा कार्ययोजनाएं भेजने का काम
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डी एम की ओर से भेजी गई लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण की सभी परियोजनाओं के लिए धनराशि नहीं मिल पा रही है। बजट की कमी के कारण शासन को भेजे गए सभी प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। निर्माण भवन और प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के निर्देश पर 78 सड़कों के प्राक्कलन भेजे गए हैं।इन सड़कों की लम्बाई लगभग 110किमी है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मई महीने में 741 कार्यों के लिए 1544करोड रु के बजट प्रस्ताव भेजे गए थे। शासन की ओर से सभी प्रस्तावों के अनुरूप धन आवंटन की स्वीकृति नहीं मिल पाई।जून में संशोधित प्रस्ताव और कार्ययोजनाएं मांगी गई।इन कार्ययोजनाओं के प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को प्रेषित करने का काम अभी भी चल रहा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक किमी से कम लम्बाई की सड़कों के निर्माण, विशेष मरम्मत और नवीनीकरण का काम रोक दिया गया है। एस किमी से अधिक लम्बाई की 78 सडको और 31पुलों के निर्माण की कार्ययोजनाएं फिर से भेजी जा रही है। सड़कों की निर्माण लागत लगभग 85करोड और पुलों की निर्माण लागत लगभग 62करोड रु है।
बारिश के मौसम में रोड रेस्टोरेशन और पौधरोपण का काम चल रहा है।
सड़क सुरक्षा समिति पिछले दो महीने के भीतर हुई सड़क दुर्घटनाओं की रिपोर्ट तैयार करने और सड़क सुधार कार्यों में लगी हुई है।
कोट :
शासन के निर्देश दिए प्राक्कलन के साथ कार्ययोजनाएं भेजी जा रही हैं। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद बारिश समाप्त होने पर नये कार्यों को शुरू कराया जाएगा। पौधरोपण का काम लगभग पूरा हो गया है।
: इंजीनियर रमेश चंद्र,अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग, अमेठी

