हापुड़

कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन ने बेसबॉल ,लाठी और हॉकी जैसे सामान लेकर चलने पर लगाईं पाबंदी

हापुड पुलिस लाउडस्पीकर से कर रही है ऐलान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड :  यूपी पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की तरफ से लाठी, हॉकी स्टिक और अन्य समान वस्तुएं ले जाने पर रोक लगा दी है। यह फैसला तोड़-फोड़ की कई घटनाएं सामने आने के बाद लिया गया है। पुलिस ने बिना साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई है। ऐसा ध्वनि प्रदूषण और सार्वजनिक उपद्रव को रोकने के लिए किया गया है।कई जगहों पर कांवड़ यात्रा के दौरान उपद्रव की घटनाएं सामने आई हैं। इसको देखते हुए यूपी पुलिस ने कुछ वस्‍तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वही हापुड़ पुलिस भी लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील कर रही है। यह फैसला हापुड सहित कई जिलों में  में लागू किया गया है।कांवड़ यात्रा के दौरान दस फीट से ऊंची कांवड़ लाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

जनपद हापुड़ के सीओ सिटी जितेंद्र शर्मा ने बताया कि शासन की तरफ से दिशा निर्देश मिले हैं। जिनका अनुपालन करा रहे। कावड़ की उंचाई दस फीट चौड़ाई 12 फीट निर्धारित की गई है। कांवड़ियों से भी अपील की गई है। वह किसी भी तरह की लाठी त्रिशूल और हॉकी स्टिक लेकर ना चले। जिससे की समस्या उत्पन्न होती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button