जालौन

डीवी कॉलेज ने मनाई स्थापना की हीरक जयन्ती

ऐतिहासिक आयोजन में झलका गौरवशाली सफर

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
उरई : शहर के प्रतिष्ठित डीवी कॉलेज में शनिवार को स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हीरक जयन्ती समारोह भव्यता और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार, समिति अध्यक्ष डॉ. एन.डी. समाधिया व प्राचार्य प्रो. राजेश चंद्र पांडेय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की आराधना व दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
प्राचार्य द्वारा कॉलेज की 75 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर आधारित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ, हवन-पूजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भजन-ग़ज़ल ने आयोजन में चार चांद लगाए। अभिनव ज्योति वार्षिक पत्रिका, इनोवेटिव लाइट, न्यूज़ लेटर, टेबल कैलेंडर और कॉलेज वेबसाइट का विमोचन किया गया।
जिलाधिकारी ने कॉलेज को बुंदेलखंड की शैक्षिक धरोहर बताते हुए प्रशंसा की, जबकि पुलिस अधीक्षक ने शिक्षकों को समाज का आधार स्तंभ कहा। समारोह के अंत में परिसर में शमी वृक्ष का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button