बाराबंकी
लाखों श्रद्धालुओं ने सावन के दूसरे सोमवार को लोधेश्वर महादेवा मंदिर में किया जलाभिषेक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बाराबंकी लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सावन मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ा।मंदिर के कपाट अर्ध रात्रि से ही खुल गए। श्रद्धालु गंगाजल, फल, फूल, बेलपत्र, धतूरा और भांग लेकर हर हर महादेव के जयकारों के साथ जलभिषेक के लिए पहुंचे।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार रात 11:00 बजे प्रशासनिक अम्ल के साथ मेला परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर प्रांगण शिव अभरण सरोवर और बेरिकेडिंग मार्गों की व्यवस्था का जायजा लिया
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह जगह बेरिकेडिंग की गई। थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने स्वयं मंदिर गर्भग्रह में भीड़ प्रबंधन की कमान संभाली। शिव अभरण सरोवर पर पीएसी के जवानों को चार मोटर वोट के साथ पीसी रामराज यादव, महंत यादव,धर्मेंद्र यादव, उमाकांत, संदीप दोहरे, ईशान मिश्रा श्रद्धालु के सुरक्षा में लगे रहे। मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई इस पर लोधेश्वर महादेव के लाइव दर्शन का प्रसारण किया गया उपजिलाधिकारी विवेकशील, अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी तहसीलदार विपुल कुमार सिंह और नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी राजस्व कर्मियों के साथ मंदिर प्रांगण में मेला कैंप में रात भर रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत और थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने मेले का लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी की निगरानी की प्रशासन के आला अधिकारी के साथ पत्रकारों ने भी देर रात महादेव को जलाभिषेक किया हर हर महादेव बम भोले की गूंज पूरे मेला क्षेत्र में रही



