गोड्डा
पथरगामा आंगनबाड़ी केंद्र-1 औचक निरीक्षण में बंद पाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा :- मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने पथरगामा आंगनबाड़ी केंद्र-1 का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाया गया, जिससे अधिकारियों में काफी नाराजगी देखी गई।
मौके पर पथरगामा आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सुशीला मरांडी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नॉट रीचेबल बताता रहा, जिसके कारण पूरी जानकारी नहीं मिल सकी।
इस संबंध में बीडीओ सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी कर्मी अपने दायित्वों के प्रति उदासीन पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


