
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बहराइच। जनपद के फखरपुर ब्लाक अन्तर्गत हेमनापुर चौराहे से सिपहिया तक बनी सड़क बहुत ही जर्जर है। सड़क लगभग तीन किलोमीटर है। कहने को सड़क है मगर गड्ढे ही गड्ढे हैं। लोग प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वर्षों से यही स्थिति बनी हुई है। स्थानीय शिवम अवस्थी, प्रताप भास्कर, पूर्व प्रधान मुंशी पासवान, शंकर लाल यादव, रेखा शुक्ला ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हेमनापुर चौराहे से सिपहिया तक सड़क बनी थी। जो इस वक्त जर्जर अवस्था में हो गई है। बच्चों समेत राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय हेमनापुर के बगल में सड़क कूड़ा आदि पड़ा रहता है। जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मार्ग पर तीन परिषदीय विद्यालय भी स्थित है। बारिश होने पर सड़क पर जलभराव भी हो जाता है। मार्ग पर हेमनापुर, मरवट, बोहरवा, सिपहिया समेत एक दर्जन से अधिक गांव स्थित है। जिसकी आबादी लगभग दसहजार से अधिक है। इस मार्ग पर 24 घंटे आवागमन बना रहता है। सभी ने सड़क की मरम्मत व सड़क पर लगे कूड़े हटवाने की मांग डीएम से की है।



