अमरोहा

बृजघाट जा रहे संभल के दो कांवड़ियों की मौत

अमरोहा में ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक हादसे में घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ l गजरौला थाना क्षेत्र में मोगा ढाबे के सामने नेशनल हाईवे पुल पर एक बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर हो गई l हादसे में बाइक पर सवार तीन कावड़िए घायल हो गए l घायलों को गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया l चिकित्सको ने नितिन और अनुज पुत्र राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया l तीसरे कावड़िए अनिकेत पुत्र महेश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है l तीनो कांवड़िए जिला संभल के फ़तेहुल्लाह गंज थाना गढ़ी के रहने वाले थे वे ब्रजघाट से जल लेने जा रहे थे l हादसा रात करीब 10:00 बजे हुआ l पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button