अमेठी
जल संरक्षण और संवर्धन दुनिया की जरूरत, सचेत न हुए तो पानी के लिए होगा अगला विश्व युद्ध
भूजल सप्ताह के अन्तर्गत युवा भारत ने किया संगोष्ठी का आयोजन

जल संरक्षित करने को युवाओं को दिलाई गई शपथ
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी।सोमवार को मेरा युवा भारत खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से भूजल सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज में विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
संगोष्ठी में कॉलेज के उप प्रधानाचार्य संजय कुमार राव ने कहा कि जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन संभव नहीं है। हर व्यक्ति को जल संरक्षित करना चाहिए।
गांव में आज हर व्यक्ति के घर समरसेबल लगा हुआ है। एक गिलास पानी की आवश्यकता पड़ने पर भी लोग समरसेबल चलकर कई लीटर पानी बेकार फेंक देते हैं। अगर हम लोग सचेत नहीं हुए तो आने वाले समय में अगला युद्ध जल के लिए ही होगा।
कॉलेज की प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को सचेत होने की आवश्यकता है तभी ही जल संरक्षित होगा।
प्रवक्ता अनूप सिंह ने युवाओं को जल संरक्षण करने के लिए शपथ दिलाई।
स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं ने एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया और रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का काम किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनवाईवी ललित कुमार ने किया।
इस अवसर पर डा पूर्णिमा सिंह, अंग्रेजी के प्रवक्ता शिवलाल जायसवाल,युवा मंडल के अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, राजेश मौर्य, बजरंगी के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।



