अमरोहा
किसानों को यूरिया और बिजली की किल्लत
कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, खाद के लिए लंबी कतारें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने किसानों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खरीफ की फसल की बुवाई के मौसम में किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल रही। धान की बुवाई और गन्ने की बढ़वार के लिए यूरिया की जरूरत है। किसान सहकारी समितियों और निजी दुकानों पर लंबी कतारों में खड़े हैं। सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। किसानों को बाजार से महंगी कीमतों पर यूरिया खरीदनी पड़ रही है। कटारिया ने याद दिलाया कि सरकार ने चुनाव में मुफ्त बिजली और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। गर्मी और बरसात के मौसम में किसानों को खाद के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। आवारा पशु खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और हिंसक हो रहे हैं। कांग्रेस ने इन समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।



