रामपुर शाहबाद
मेहनत रंग लाई,असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएच.डी. में दाखिले के लिए हुए योग्य

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
रामपुर सैफनी। नगर के मेहनती युवक हरून रज़ा ने UGC-NET जून 2025 की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने उर्दू विषय में 300 में से 194 अंक पाए और 90.83 परसेंटाइल स्कोर के साथ परीक्षा पास की। अब वे असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और पीएच.डी. में दाखिला लेने के लिए योग्य हो गए हैं यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा कराई गई थी, जिसमें देशभर से हजारों छात्र शामिल हुए थे। हरून की इस सफलता पर उनके परिवार, शिक्षकों और दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है हरून रज़ा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित पढ़ाई को दिया है। उनकी यह उपलब्धि नगर सहित क्षेत्र के बाकी छात्रों के लिए एक अच्छी प्रेरणा है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।



