खैरथल
आईपीएस प्रशांत किरण ने सम्भाला भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक का पदभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल-तिजारा : 2020 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी प्रशांत किरण ने मंगलवार सुबह 10 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया और औपचारिक रूप से भिवाड़ी एसपी का पदभार संभाला। एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी के तबादले के बाद भिवाड़ी मे पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण को लगाया गया है जो अब तक सीकर जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले आईपीएस प्रशांत किरण 2020 बैच के अधिकारी हैं और एसपी के तौर पर यह उनकी पहली पोस्टिंग होगी


