बालाघाट

पीड़ित साहू परिवार से मिले विधायक गौरव पारधी

तिरोड़ी मॉयल प्रबंधन से की जवाबदेही तय करने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : हाल ही में मॉयल तिरोड़ी में प्रशिक्षु अंकित साहू के साथ हुए हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक गौरव पारधी स्वयं मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार का हालचाल जाना और हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए घटना को गंभीरता से लेने की बात कही।
        गंभीर चोट का शिकार हुए युवक अंकित साहू को हादसे में अपनी उंगलियां गंवानी पड़ीं। विधायक जी ने इस मामले में मॉयल प्रबंधन के साथ विस्तृत चर्चा कर घटना के कारणों, सुरक्षा इंतज़ामों की स्थिति और संबंधित जिम्मेदारियों पर सवाल उठाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने की बात कही कि पीड़ित को उचित मुआवजा और भविष्य की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम शीघ्र लिए जाएं।
ग्राम विकास और जल संकट पर विधायक गौरव पारधी की पहल, मॉयल प्रबंधन के साथ हुई चर्चा
              इसी क्रम में विधायक गौरव पारधी ने मॉयल प्रबंधन तिरोड़ी के साथ तिरोड़ी और सीतापठौर मॉयल क्षेत्र के ग्राम विकास संबंधी कार्यों को लेकर भी एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सीएसआर और सीईआर योजनाओं के अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने की आवश्यकता जताई गई।
               बावनथड़ी नदी क्षेत्र में पानी की भीषण समस्या पर चर्चा करते हुए विधायक जी ने 11 केवी बिजली लाइन के प्रस्ताव को प्राथमिकता देने की बात रखी ताकि जल आपूर्ति की व्यवस्था जल्द बेहतर हो सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
विधायक गौरव पारधी की जनसेवा के प्रति सक्रियता एक जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान
          विधायक गौरव पारधी का यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह दर्शाता है कि वे हर परिस्थिति में आमजन के साथ खड़े रहते हैं। चाहे पीड़ित परिवार का संबल बनना हो या विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर तुरंत कदम उठाना — उनका यह रवैया एक जागरूक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को दर्शाता है। ग्राम विकास, आधारभूत सुविधाएं और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा जैसे विषयों पर उनकी सक्रिय भागीदारी यह बताती है कि जनहित उनके कार्य का केंद्र बिंदु है, और वे सिर्फ आश्वासन नहीं, ठोस परिणाम देने में विश्वास रखते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button