अमरोहा

यूपी में सरकारी स्कूलों के विलय का विरोध

अमरोहा में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकारी स्कूलों के विलय का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कई मांगें रखी गईं। सरकारी स्कूलों का विलय और रसोइयों की छंटनी रोकने की मांग की गई। RTE कानून के अनुसार एक किमी की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था बहाल करने को कहा। तीन किमी की दूरी पर उच्च प्राथमिक विद्यालय की मांग भी की गई। सपा की महिला सभा की जिलाध्यक्ष नूर सबा ने एक अन्य मुद्दा उठाया। उन्होंने कैराना की सपा सांसद इकरा हसन पर करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र राणा की अभद्र टिप्पणी का विरोध किया। नूर सबा ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन जब एक महिला सांसद सुरक्षित नहीं, तो आम महिलाएं कैसे सुरक्षित रह सकेंगी।कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को भी उठाया। उन्होंने गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चों को शिक्षा के मूलभूत अधिकारों से वंचित न करने की मांग की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button