अमेठी

19 अगस्त से शुरू होगा पंचायत निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
अमेठी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण 19अगस्त को शुरू होगा।डी एम ने सभी उपजिलाधिकारियों को बी एल ओर की नियुक्ति और प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए हैं। राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों को बूथ लेवल अधिकारी नहीं बनाया जाएगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, मतदाता सूची जितनी स्वच्छ और पारदर्शी होगी चुनाव उतना ही शांतिपूर्ण ढंग से संपादित होगा। पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं का नाम सूची में सम्मिलित किया जाए तथा अपात्र लोगों का नाम सूची से हटाया जाए, आप सभी लोग ग्राउंड लेवल के अधिकारी हैं गांव की समस्याओं से आप लोग बेहतर तरीके से रूबरू हैं किसी भी ऐसे अधिकारी, कर्मचारी जिसकी राजनीति में भूमिका हो उसे इस कार्य में ना लगाएं, निर्वाचन के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ी होने पर ही कई बार समस्याएं उत्पन्न होती हैं उनसे बचने के लिए आवश्यक है कि हम पहले से ही मतदाता सूची को पूरी तरह से स्वच्छ कर लें जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि आगामी 19 अगस्त 2025 से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ होगा इससे पूर्व आप लोग अपने-अपने क्षेत्र में बूथ लेवल ऑफिसर की नियुक्ति कर लें तथा  उनको ट्रेनिंग भी दे दें कि वह डोर टू डोर सर्वे के दौरान क्या-क्या कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मो0 असलम, परियोजना निदेशक डीआरडीए ऐश्वर्य यादव, डीसी मनरेगा शेर बहादुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button